बहती नाक को तुरंत कैसे रोकें?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 13:27

न्यूलिफाई टैबलेट दवाओं से मिलकर बना है जो बंद या बहती नाक, छींक और खुजली या आंखों में पानी जैसे लक्षणों से राहत प्रदान करता है.

बहती नाक को रोकने के लिए करें ये उपाय, लाल मिर्च आएगी काम-

नमक का पानी
एक कप गर्म पानी लें और उसमें एक- दो चम्मच नमक मिलाएं। इस मिश्रण को ड्रॉपर की सहायता से आसानी से नाक में डालें। ऐसा दिन में दो से तीन बार करें, आपको नाक बहने की समस्या से राहत मिल जाएगी। नमक का पानी बलगम को साफ करने में मदद करेगा। इसे नाक में होने वाली खुजली आदि से भी राहत मिलेगी।

लाल मिर्च
नाक ज्यादा बह रही है तो इस दौरान ऐसे तीखे खाने का सेवन करें जिसमें लाल मिर्च का प्रयोग हुआ हो। लाल मिर्च एंटीहिस्टमाइन की तरह काम करती है। लाल मिर्च शरीर से सारे विषाक्त तत्वों को बलगम के साथ बाहर निकाल देती है लेकिन वे लोग जिन्हें लाल मिर्च से पेट की समस्याएं हो जाती हैं, वे इसका प्रयोग करने से पहले चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें।

शहद
नाक बहने की समस्या से आपको शहद राहत दिला सकता है। एक चम्मच शहद में तीन- चार नींबू के रस की बूंदें मिलाएं। फिर इस मिश्रण को पानी में मिलाकर पी जाएं। नींबू में मौजूद विटामिन- सी और शहद में मौजूद एंटी- माइक्रोबियल गुण बलगम की समस्या को खत्म करता है। नाक में होने वाली सूजन में भी इस उपाय से राहत मिलती है।

भाप
बहती नाक को रोकने के लिए भाप का प्रयोग करें। भाप लेने के लिए सिर को तौलिए से लपेट लें और फिर कटोरे में भरे गर्म पानी से भाप लें। पांच- दस मिनट तक इस प्रक्रिया को करें और फिर एक ही बार में अच्छे से नाक को छिनक लें। पानी की गर्माहट जमा हो चुके बलगम को पतला करके साफ करती है। इसे प्रतिदिन दो बार जरूर करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info